बागपत, फरवरी 6 -- बागपत। बागपत के विकास भवन सभागार में गुरुवार को महिला उत्पीड़न के प्रकारणों की समीक्षा और जनसुनवाई के लिए पहुंची महिला आयोग की सदस्या मीनाक्षी भराला ने बातचीत में ऐसी बात कह दी जिसे लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान स्टार्फ नर्स, सास-बहू के मामले, दहेज और ससुर का उत्पीड़न आदि शिकायतें आई थीं। इन्हें देखते हुए उन्होंने कहा कि एकदम से महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। मीनाक्षी भराला ने कहा कि लड़कियों के साथ हो रही घटनाओं की बड़ी वजह इंस्टाग्राम है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती होती है, ऐसे में युवकों की फोटो फेक होते हैं और परिवार का भी पता नहीं होता। यह समस्या उत्तर प्रदेश की नहीं है, पूरे देश की समस्या है। इससे बचाव तभी होगा जब परिवार के लोग सोशल मीडिया पर बंदिश लगाएं। उन्होंने कहाकि लड़की के फोन में पासवर्ड है तो समझ लो कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.