चाईबासा, फरवरी 3 -- चाईबासा, संवाददाता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लड़कर झारखंड राज्य लिया, अब लड़कर अधिकार भी लेंगे। राज्य की खनिज संपदा से पूरा देश जगमगा रहा है और खजाना भर रहा है, वहीं झारखंड आज भी सबसे पिछड़ा प्रदेश बना है। वह रविवार को टोंटो प्रखंड के सेंरेंगसिया में शहीद स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बजट में झारखंड और आदिवासियों के लिए कुछ भी नहीं हैं। वर्षों से चली आ रही योजनाओं को नाम बदलकर हमारे बीच चलाया जा रहा है। आज भी देश में सामंती सोच वालों की कमी नहीं है। उनके साथ भी दो-दो हाथ करना पड़ता है। आंदोलनकारियों की बदौलत मिला देश और राज्य : सोरेन ने कहा कि जब देश ने आजाद होने का सपना भी नहीं देखा था, तब हमारे पूर्वजों ने अंग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.