मेरठ, नवम्बर 13 -- जानीखुर्द। भारत को मजबूत और सुदृढ़ तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल ने जो कार्य किये हैं वे कभी भुलाए नहीं जा सकते। आज भारत उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर दिनों-दिन विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ रहा है। बुधवार को यह बात जानी ब्लॉक मुख्यालय पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास राज्यमंत्री यशवंत सैनी ने कही। राज्यमंत्री ने कहा कि भारत सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनशैली से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ा है। उन्होंने किसी जाति विशेष के लिए नहीं बल्कि सर्व समाज के उत्थान के लिए कार्य किए। कार्यक्रम संयोजक मनिन्दरपाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के कार्यों व जीवनशैली में पूरा देश आज प्रेरणा ले रहा है। भाजपा हाईकमान ने उनके कार्यों से प्रेरित होकर उन्हें भारत में पूरा सम्मान दिलाने का कार्य भी किया है। सह...