मेरठ, नवम्बर 1 -- मेरठ। स्कूलों में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। निबंध, रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिताओं के अलावा रन फॉर यूनिटी व रैली भी निकाली गई। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर में दौराला पुलिस के साथ रन फॉर यूनिटी आयोजित की गई। प्रार्थना सभा में अध्यापिका रविता ने विद्यालय परिवार को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई। इसके बाद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। निबंध प्रतियोगिता में तुलसी प्रथम, रंगोली में खुशी, निधि प्रथम रही। प्रधानाचार्य डॉ नीरा तोमर ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। सुनीता, डॉ निशा, कल्पना, अंजली, सुमन, शालिनी, निधि, उमा ,रचना,नीतू, पूजा ,नेहा, नीरज, अरुण व दौराला थाना अध्यक्ष का सहयोग रहा। वहीं, इस्माईल गर्ल्स नेशनल कालेज शास्त्रीनगर में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.