काशीपुर, नवम्बर 21 -- काशीपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। काशीपुर भाजपा नगर मंडल ने चामुंडा मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली। इसने पूरे शहर को एकता और राष्ट्रभक्ति के संदेश से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहे के नारे लगातार गूंजते रहे। यात्रा में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही। तिरंगा यात्रा में मेयर दीपक बाली, आशीष गुप्ता, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, खिलेंद्र सिंह, श्रृष्टि आहूजा बंसल आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...