मैनपुरी, नवम्बर 11 -- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर जनपद की चारों विधानसभाओं में सामाजिक यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं में स्कूल, कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। ये यात्राएं चारों विधानसभाओं में 14, 15, 17 और 20 नवंबर को निकाली जाएंगी। भाजपा ने इन यात्राओं को आपसी सदभाव एकता को मजबूत करने के नजरिए से लिया है। इसके लिए चारों विधानसभाओं में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यात्राओं में भारी भीड़ रहे इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के नेतृत्व में इस बार लौह पुरुष की 150 वीं जयंती धूमधाम से मनाने का प्लान बनाया गया है। सामाजिक यात्राओं में हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भीड़ भ्रमण पर निकलेगी। पदयात्राओं से संबंधित क्षेत्र के लोगों को जोड़ा जाएगा। बताया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.