मुंगेर, फरवरी 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे बच्चे चोरी की घटनाएं अब बिहार के मुंगेर स्थित जमालपुर तक पहुंच गयी है। आए दिन बच्चे चोरी की घटनाएं होने की संभावना में हर कोई एक दूसरे को चोर समझ बैठे हैं। जबकि शहर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। यह बातें आदर्श थाना जमालपुर के एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने कही। उन्होंने कहा कि रविवार को दौलतपुर में भी कुछ इसी तरह की घटना की सूचना मिली थी। तथा जमालपुर पुलिस टीम जब घटना की जांच की तो पता चला कि कुछ मनचले और असमाजिक तत्वों की करतूत है, जो बच्चे चोरी की घटना संबंधित सिर्फ अफवाह फैला रहे हैं। पुलिस वैसे लोगों को चिन्हित कर रही है, ताकि ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने बच्चे पर विशेष ध्यान दें। खासकर, घर और घर के बाहर नन्...