बगहा, मार्च 27 -- लौरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम व आयुष डॉक्टर ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने यह कहकर विरोध किया कि बच्चे के नाभी से लाल खून गिर रहा है उसकी ठीक से जांच करें। इस पर उन्हें डांटकर भगा दिया गया। संतोष नहीं होने पर परिजन नवजात को निजी नर्सिंग होम में ले गये। यहां ऑक्सीजन लगते ही वह हरकत करने लगा। प्रसूता चौतरवा थाने के बसवरिया के शिव बैठा की पत्नी ज्योति कुमारी है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि मैं पटना में अपना इलाज कराने आया हूं। बृहस्पितवार को लौरिया पहुंचते ही मामले की जांच करूंगा। दोषियों पर कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार प्रसूता ज्योति कुमारी को लौरिया स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार दोपहर तीन बजे प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया। यहां उसने एक घंटे बाद चार बजे बच्चे को जन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.