मधुबनी, जून 17 -- झंझारपुर, निसं। झंझारपुर के रास्ते लौकहा बाज़ार से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली 05553/05554 लौकहा पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 16 जून से बंद कर दिया गया है। इस ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार नहीं किया गया। ट्रेन लौकहा और पाटलिपुत्र के बीच प्रतिदिन चलती थी, जो झंझारपुर, घोघरडीहा, निर्मली, सहरसा और बरौनी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरती थी। यह ट्रेन स्थानीय यात्रियों के लिए पटना तक पहुंचने का एक सुविधाजनक साधन था। इस ट्रेन के बंद होने से झंझारपुर, घोघरडीहा और निर्मली जैसे क्षेत्रों के यात्रियों को अब पाटलिपुत्र और पटना जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन के रैक को पूरी तरह से हटा लिया जाएगा। फिलहाल, इस ट्रेन के बदले किसी अन्य वैकल्पिक व्यवस्था की घोषणा नहीं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.