रुद्रपुर, फरवरी 7 -- शांतिपुरी। शांतिनगर टूटी पुलिया व्यापार मंडल की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें सभी व्यापारियों ने एक मत होकर क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या को ठीक कराने के लिए विधायक को संबोधित ज्ञापन बूथ अध्यक्ष पूरन सिंह शाही को सौंपा। बूथ अध्यक्ष ने समस्या को क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट के माध्यम से जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में गोविन्द सिंह कन्याल, केदार सिंह कोरंगा, नंदाबल्लभ जोशी, महिपाल कोरंगा, तारा सिंह कोरंगा, विजय मेहता, दीवान सिंह कोरंगा, उपेन्द्र शाह, राकेश पपोला, भीम सिंह कोरंगा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...