गिरडीह, जून 10 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड में बिजली की लचर व्यवस्था और लगातार लो वोल्टेज की समस्या को लेकर भाकपा माले ने विद्युत पावर स्टेशन का सोमवार को घेराव किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव शामिल हुए। अध्यक्षता माले नेता नागेश्वर यादव ने की। संचालन पंचायत समिति सदस्य अकलेश यादव ने किया। पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि बिजली विभाग को कई बार लो वोल्टेज और खराब व्यवस्था की जानकारी दी गई। इसके बावजूद विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अधिकारी बिजली चोरी के नाम पर आम जनता पर मुकदमा दर्ज करने में तो तत्पर रहते हैं, लेकिन बिजली की समस्या पर चुप्पी साधे रहते हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने गावां प्रखंड को 7 से 8 मेगावाट बिजली आपूर्ति की गारंटी दी थी। लेकिन अब तक केवल 2 से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.