हमारे संवाददाता, मार्च 29 -- Vande Bharat Express Train: बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने दोनों राज्यों के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू कर दी है। यह ट्रेन बिहार के छपरा से यूपी की राजधानी लखनऊ तक चलेगी। इसकी शुरुआत गुरुवार से हो गई है। फिलहाल इसे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाया गया है। इसका संचालन 26 अप्रैल तक किया जाएगा। हालांकि, रेल यात्री इसे नियमित रूप से चलाने की मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि छपरा-लखनऊ वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का रूट और शेड्यूल क्या है। वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (02270) लखनऊ से सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को दोपहर 2.15 बजे रवाना होगी। रात में 9.30 बजे यह छपरा पहुंचेगी। वापसी में, वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (02269) छपरा...