गिरडीह, दिसम्बर 24 -- जमुआ। जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज गांव में नाली में कचरा फेंकने के विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। पीड़ित रवि कुमार साव (26 वर्ष), पिता शिव शंकर साव, निवासी मिर्जागंज ने जमुआ थाना में आवेदन देकर बताया कि 23 दिसंबर की सुबह करीब 8 बजे गांव के ही मनोज साव, बलवंत साव उर्फ बबलू, अमर कुमार साव, मदन साव, संजू देवी, मिली कुमारी समेत अन्य लोगों ने साजिश के तहत उनके परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी लोग रोज नाली में घर का कचरा फेंकते थे, जिससे नाली जाम होकर पानी गली में भर जाता था। जब इसका विरोध किया गया तो गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान बलवंत साव लोहे की कुल्हाड़ी और मनोज साव ...