लखनऊ, नवम्बर 18 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी में अंग प्रत्यारोपण को रफ्तार देने के लिए लोहिया संस्थान में अहम कदम उठाया है। लोहिया संस्थान और बाराबंकी स्थित हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के बीच मंगलवार को अंग प्रत्यारोपण को लेकर करार हुआ। इसके तहत लोहिया संस्थान हिन्द इंस्टीट्यूट को अंग प्रत्यारोपण के लिए तकनीकी सहायता देगा। लोहिया संस्थान में किडनी ट्रांसप्लांट हो रहा है। जल्द ही लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट शुरू करने की जरूरत है। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले में उन्नत ऑर्गन ट्रांसप्लांट सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत लोहिया संस्थान को पड़ोसी जिलों में अंग प्रत्यारोपण के लिए मार्गदर्शन और विशेषज्ञ सहयोग देने का निर्देश दिया गया है। इसको ध्यान में रखकर यह करार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.