मुरादाबाद, अप्रैल 17 -- नगर के तिकोनिया बस स्टैंड पर स्थित लोहिया पार्क में कभी लोग दो पल सुकून से बैठने और घूमने के लिए आते थे वही पार्क आज नशेड़ियों के अड्डा बन चुका है। शाम होते ही यहां पर नशा करने वाले लोग पानी, शराब की बोतल, नमकीन, सिगरेट आदि के साथ बैठ जाते हैं और देर रात तक शराब पीते रहते हैं। कई बार यहां पर नशेड़ियों के झुंड आपस में लड़ाई भी कर चुके हैं। इससे स्थानीय लोगों समेत राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बस स्टेशन पर पहुंचने वाली यात्री भी अब इस पार्क का बिल्कुल लाभ नहीं ले पा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने लोहिया पार्क की हालत सुधारने की मांग की है। लोहिया पार्क बहुत ही अच्छी जगह स्थित है यहां से हर जगह के लिए यात्री वाहन मिलते हैं। इसका सुधार किया जाना चाहिए। नरेंद्र पाल सिंह पूर्व प्रधान राघूवाला, ठाकुरद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.