रांची, अक्टूबर 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश राजद कार्यालय में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कैलाश यादव ने कहा कि राममनोहर लोहिया की विचारधारा हमेशा से राजद के लिए आदर्श रही है। उनका संदेश देश में सामाजिक परिवर्तन का अजेय मार्ग प्रशस्त किया है। वे प्रखर समाजवादी एवं महान स्वतंत्रता सेनानी थे। अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट हासिल करने वाले राम मनोहर लोहिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्देश पर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उनके लिए देशहित सर्वोपरि रहा। कार्यक्रम में चंद्रशेखर भगत, रामकुमार यादव, सुधीर गोप, लालू प्रसाद, शुभम कुमार, फुलमनी देवी, सोनी बारला सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.