मेरठ, सितम्बर 24 -- मेरठ। लोहियानगर में मंगलवार रात एल-ब्लॉक के पास वार्ड आया पर बाइक सवार किशोर ने एसिड फेंक दिया। महिला बुरी तरह झुलस गई। वारदात के समय आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गए। गंभीर हालत में महिला को दिल्ली रेफर किया। घटनास्थल पर जांच के लिए पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। प्रारंभिक जांच में परिवार से जुड़ा प्रकरण बताया गया है। लोहियानगर क्षेत्र निवासी महिला एक हॉस्पिटल में वार्ड आया है। रात करीब आठ बजे महिला घर से हॉस्पिटल जाने को निकली थी। लोहियानगर टेंपो स्टैंड एल-ब्लॉक पर एक बाइक सवार किशोर ने महिला पर तेजाब फेंक दिया। महिला झुलस गई और चिल्लाने लगी। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस को सूचना दी गई। घायल महिला को लोग तुरंत पास के अस्पताल लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.