धनबाद, जनवरी 21 -- भौंरा/जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। सीआईएसएफ यूनिट भौंरा और पूर्वी झरिया के आंतरिक सुरक्षा बल की छापेमारी के दौरान जवानों पर सोमवार की रात लोहा तस्करों ने फायरिंग की। जवानों ने मोर्चा संभाला और जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की जीतपुर कोलियरी के पीछे टावर का लोहा काट रहे तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। इसके बाद तस्कर भाग खड़े हुए। जवानों ने घटनास्थल से छह गैस सिलेंडर, एक ऑक्सीजन सिलेंडर व लोहा काटने का अन्य उपकरण भी जब्त कर जोड़ापोखर पुलिस को सौंप दिया है। सीआईएसएफ ने अज्ञात लोहा तस्करों के खिलाफ मंगलवार को जोड़ापोखर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। सीआईएसएफ और आंतरिक सुरक्षा बल के जवानों ने बताया कि सूचना मिली कि रोपवे का एक बड़ा टावर को लोहा तस्करों ने गिरा दिया है। उसे गैस कटर से काटने की तैय...