पिथौरागढ़, नवम्बर 29 -- बेरीनाग। लोहाथल में श्री बासुकीनाग रामलीला कमेटी के ओर से आयोजित रामलीला का मंचन जारी है। रामलीला का शुभारंभ कृष्ण गोपियों के सुन्दर नृत्य के साथ हुआ। रामलीला में आगे जनक दरबार में श्रीराम बारात का स्वागत, राम सीता विवाह, मंथरा-कैकई संवाद, दशरथ-कैकई संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान दर्शकों का मुख्य आकर्षण प्राथमिक विद्यालय स्योली के नन्हे छोलिया कलाकारों का नृत्य व दशरथ कैकई संवाद रहा। राम की भूमिका अंजली कार्की, लक्ष्मण पावनी कार्की, सीता दिव्या कार्की, जनक सुनील जोशी, सुनैना हिमानी, दशरथ आनंद कार्की, मंथरा गौरव जोशी, कैकई जसवंत धानिक ने निभाई। लीला का संचालन संयोजक लक्ष्मण सिंह कार्की ने किया। यहां कमेटी के अध्यक्ष ललित कार्की, व्यवस्थापक मोहन सिंह, संतोष कार्की, मनोज कार्की, ललित जोशी, गौरीशंकर जोशी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.