चम्पावत, फरवरी 6 -- लोहाघाट, संवाददाता। लोहाघाट में जन-जन की सरकार के तहत बहुउद्देशीय शिविर लगाया। इस दौरान 102 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि 449 लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। लोहाघाट रामलीला मैदान में शुक्रवार को डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में बहुद्देश्यीय शिविर लगाया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। 136 में से 102 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी ने नशा उन्मूलन को लेकर लोगों को जागरुक किया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, सीडीओ डॉ. जीएसखाती, एसडीएम नीतू डांगर, डीडीओ दिनेश डिगारी, सीईओ एमएस बिष्ट, ईओ सौरभ नेगी, सुभाष बगौली, निर्मल माहरा, योगेश मेहता, सचिन जोशी...