चम्पावत, जनवरी 10 -- लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती में भारतीय पंचांग के अनुसार स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। इस दौरान भंडारा लगाया गया। लोहाघाट के कीर्ति बगौली ने बताया कि रामकृष्ण मिशन और उससे जुड़े हुए देश-विदेश के केंद्रों में विवेकानंद की जयंती भारतीय पंचांग के अनुसार मनाई जाती है। आश्रम के मेनेजर स्वामी सुह्दयानंद स्वामी ने विवेकानंद के जीवन दर्शन की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...