चम्पावत, जनवरी 30 -- लोहाघाट, संवाददाता। टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रही एक कार देवराड़ी बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। दुर्घटना में दंपति और पुत्र घायल हो गए। उप जिला अस्पताल में उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर से जा रही फोर्ड कार संख्या यूके 05ए 1845 लोहाघाट से तीन किमी दूर देवराड़ी बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में समा गई। दुर्घटना में वाहन स्वामी 41 वर्षीय दिनेश सौन निवासी टकाना पिथौरागढ़, पत्नी 38 वर्षीय ममता सौन और उनका पुत्र 15 वर्षीय नैतिक घायल हो गए। सूचना पर थाना निरीक्षक अशोक के दिशा निर्देशन में पुलिस और दमकल की टीम ने रेस्क्यू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.