चम्पावत, सितम्बर 2 -- लोहाघाट की अनामिका बिष्ट को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा। उन्हें ये पुरस्कार खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दिया जा रहा है। अनामिका ने इसी वर्ष जुलाई में कोलंबो में हुई कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था। अनामिका के पुरस्कार के लिए चयनित होने पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। लोहाघाट की अनामिका बिष्ट को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा। अनामिका डीएवी लोहाघाट में कक्षा दस की छात्रा है। अनामिका ने आठ साल की उम्र से कराटे कोच दीपक अधिकारी के सानिध्य में कराटे सीखना शुरू किया। वर्ष 2018 में अनामिका ने पहली बार जिला और राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लिया। अनामिका लगातार सात साल तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत और कॉस्य पदक विजेता बनीं। वर्ष 2025 में राष्ट्र स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भी अनामिका ...