चम्पावत, अक्टूबर 5 -- लोहाघाट में उपजिला अस्पताल में समस्याओं के निदान के लिए जनप्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग उठाई। पाटन-पाटनी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य सुनीता जोशी और पूर्व सदस्य सचिन जोशी ने डीएम मनीष कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि लोहाघाट अस्पताल क्षेत्र का सबसे व्यस्त स्वास्थ्य केंद्र है, जहां लोहाघाट, बाराकोट, पाटी और दूरस्थ इलाकों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल का सीएचसी से उपजिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण तो हो चुका है, लेकिन अभी तक मरीजों को केवल सीएचसी स्तर की सुविधाएं ही उपलब्ध हो पा रही हैं। उपजिला स्तर की सभी सुविधाओं को शीघ्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा, ईएनटी ऑपरेशन थिएटर में आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था हो ताकि कान, नाक, गले संबंधी ऑपरेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.