गंगापार, सितम्बर 2 -- क्षेत्र के एकमात्र लोहरा पंप कैनाल के लगातार बंद रहने से इस पंप से जुड़े पालपट्टी, कोटर, रेंगा, चंद्रोदया, माझियारी, लोहरा गांव के किसानों के धान की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे किसान परेशान हैं। कोटर निवासी किसान लल्लू प्रसाद त्रिपाठी, रेंगा निवासी रमेश कुमार कोटर निवासी बबलू तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, बब्बू तिवारी लोहरा निवासी असर्फी लाल यादव आदि का कहना है कि जब से धान के फसल की नर्सरी डाली जाने लगी तब से लेकर आज तक लोहरा पंप कैनाल कभी भी पूर्ण रूप से नहीं चलाया गया। किसानों के दबाव पर कभी एक मोटर तो कभी दो मोटर एक घंटा या दो घंटे के लिए चला दी जाती थी, जब तक पानी खेत में पहुंचता उसके पहले ही बंद कर दिया जाता था। जिसके चलते किसानों के सामने नर्सरी डालने का संकट उत्पन्न हो गया था। किसानों ने किसी तरह से धान की नर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.