लोहरदगा, जुलाई 14 -- लोहरदगा, हिटी।लोहरदगा में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में रविवार को दो लोगों की मौत हो गयी। कैरो थाना क्षेत्र के हनहट गांव में रविवार को वज्रपात की चार अलग-अलग घटनाएं हुई, जिससे पूरा गांव दहल गया। अपराह्न तीन बजे संजय मुंडा की 35 वर्षीय पत्नी आरती मुंडा खेत में रोपा रोप रही थी, इसी दौरान वज्रपात होने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आरती के चार छोटे बच्चे हैं। दो बालक और दो बालिका। दूसरी घटना में नकुल महतो के 25 वर्षीय पुत्र धनेश्वर महतो घायल हो गए। वह खेत में गाय चरा रहे थे। वहीं पर चर रही उनकी एक गाय की मौत हो गई। वज्रपात की एक और घटना में गांव की जमरूद्दीन अंसारी की 20 वर्षीय पुत्री फरहाना खातून गंभीर रूप से घायल हो गई, वह भी खेत में काम करने गई थी। उसे मदरसा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ ही समय के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.