लोहरदगा, जनवरी 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर हॉस्पिटल में आम लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए दो-चार होना पड़ता है। व्यवस्था के नाम पर यहां सिर्फ दिखावा है। प्रसव के लिए भी समुचित और व्यवस्थित प्रबंध नहीं है। डॉक्टरों की भारी कमी है। शुक्रवार को लोहार लगा लोहरदगा कुडू प्रखंड के चांपी पंचायत अंतर्गत कुंदगडा निवासी गीता देवी को दोपहर एक बजे प्रसव पीड़ा होने पर लोहरदगा सदर अस्पताल में लाया गया। उन्हें यहां तो भर्ती कर लिया गया। थोड़ी देर बाद यह कहा गया कि यहां अभी डॉक्टर नहीं हैं। आएंगे तो ऑपरेशन करेंगे। शाम को जब डॉक्टर आए तो उन्होंने कहा किि हम लोग सिर्फ दो डॉक्टर हैं। टीम में डॉक्टर की कमी और पैरामेडिकल कर्मचारियों की कमी है। ऐसे में ऑपरेशन यहां संभव नहीं है। इन्हें रिम्स ले जाइए। बाद में जनप्रतिनिधियों के द्वारा सिविल सर्जन को जब...