लोहरदगा, मई 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। इस वर्ष बेहतर बारिश की उम्मीद है। मानसून दहलीज पर आ चुका है। इसका असर लोहरदगा जिले में भी दिखने लगा है। गत एक पखवारे से जिले में आंधी के साथ-साथ बारिश भी हुई है, जिससे तपामान में भी गिरावट आई है। इसके बावजूद भी नगर क्षेत्र में नालियों की सफ़ाई अबतक होती नजर नही आ रही है। जबकि इससे पूर्व के सालों में मानसून पूर्व युद्ध स्तर पर अभियान चलाते हुए नालियों की सफाई की जाती रही है। ताकि नगर वासियों को जल जमाव से राहत मिले। गत दिनों हुई बारिश ने जाम नालियों की पोल खोल कर रख दी है। भरी नालियों के कारण नालियों का पानी सड़क पर बहता नजारा आम था। इसके बावजूद भी अब तक नाली सफाई का काम प्रारम्भ नही हो पाने से मानसून में नगर वासियों की समस्या का आकलन आसानी से किया जा सकता है। टूटे स्लैब, कचरे से अटी पड़ी नालियां जगह-जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.