रांची, जनवरी 6 -- चान्हो, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के चीरी पुल के पास सड़क हादसे में घायल चान्हो के सुकुरहुटू गांव निवासी मां-बेटी ने सोमवार की देर शाम निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि 29 दिसंबर को 45 वर्षीय सबीहा खातून, अपने पति महमूद अंसारी और 16 वर्षीय बेटी निखत परवीन के साथ बाइक से गुमला गई थीं। लौटने के दौरान रास्ते में बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में महमूद अंसारी को मामूली चोटें आईं, जबकि पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। मंगलवार को नम आंखों से मां-बेटी को अंतिम विदाई दी गई। गांव में जब एक साथ दोनों की अर्थी उठी तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...