लोहरदगा, अप्रैल 24 -- लोहरदगा, संवाददाता।वीर कुंवर सिंह जयंती के पावन अवसर पर सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा में भव्य दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्राओं, इशिका आर्य, पलक कुमारी, सिद्धि शर्मा और उनकी सहेलियों ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसके बाद आचार्य गणेश प्रसाद साहू ने वीर कुंवर सिंह के प्रेरणादायक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। छोटे-छोटे बच्चों ने वेलकम टू माय स्कूल गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। जिसने दर्शकों को खूब आनंदित किया। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सभ्यता और संस्कृति की रक्षा करना और युवा पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.