लोहरदगा, जनवरी 27 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास और देशप्रेम की भावनाओं से लबरेज होकर मनाया गया। बीएस कॉलेज स्थित स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में शिल्पी नेहा तिर्की, माननीय मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता, झारखण्ड सरकार, रांची द्वारा झण्डोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र हुए और हमें अपना संविधान मिल सका और 26 जनवरी 1950 एक स्वर्णिम अध्याय बन गया। हमें अपने पूर्वजों के बलिदान को याद रखना चाहिए। एक नई लकीर खींचनी चाहिए।हर युवा को इतिहास को जानने की आवश्यकता है। सभी को इतिहास से वाकिफ रहना चाहिए। देश में लोकतांत्रित नींव को मजबूत रखना है। अपने ज्ञान को नियमित रूप से मजबूत करें। पूर्वजों के बलिदान को अनुभव करें और ...