लोहरदगा, अप्रैल 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू झारखंड कांग्रेस को सशक्त बनाने के साथ लोहरदगा और चतरा लोकसभा क्षेत्रवार तमाम कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति निष्ठावान बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। श्री साहू ने कहा कि चतरा और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों जनसंपर्क अभियान समेत अन्य कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा और रणनीति तय कर ली गई है कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है और इसे ही राष्ट्र की संस्कृति से जोड़कर आगे बढ़ने का काम होगा। पार्टी नेता और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो कार्यक्रम के तर्ज पर यहां कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावकारी बनाना है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान कार्य...