लोहरदगा, जुलाई 13 -- कुडू (लोहरदगा ),प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू प्रखण्ड के ककरगढ़ पंचायत के फुलसुरी बैठा टोली में शनिवार अपराहन लगभग चार बजे दो अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की घटनाएं हुईं। इसमें महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान फुलसुरी बैठा टोली निवासी जितेश्वर बैठा पिता तुलसी बैठा के रूप में हुई है। वहीं महिला की पहचान स्थानीय निवासी शिवधन बैठा की सास है ,वह कुडू बस्ती की है। वह फूलसूरी में अपने रिश्तेदार के घर गई थी। वज्रपात घटना में दुबराज बैठा गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया है। जिन्हें रांची जिले के चान्हो अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें तत्परता से रिम्स रांची रेफर किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जितेश्वर बैठा अपने खेत में काम कर रहा था। जबकि द...