लोहरदगा, दिसम्बर 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में बढ़ती ठंड के बीच सदर अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाव के लिए दो-दो कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ठंड शुरू होने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को लेकर कई निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन जमीनी हकीकत में ठंड से राहत के नाम पर अस्पतालों में फिलहाल केवल कंबल ही सहारा बने हुए हैं। बढ़ती कनकनी और ठंड जनित बीमारियों को देखते हुए अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन ओपीडी में 175 से 200 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें से 10 से 15 मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार वर्तमान में सर्दी, खांसी, बुखार और सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.