लोहरदगा, नवम्बर 13 -- कुडू (लोहरदगा), प्रतिनिधि। लोहरदगा के कुडू में सड़क हादसे में बुधवार देर शाम दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एनएच143- ए कुड़ू- लोहरदगा मुख्य मार्ग पर कुड़ू के दोबा मोड़ के नजदीक शाम लगभग सात बजे वहां से गुजर रहे थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे कार के हैलोजन लाइट से उनकी आंखें चुंधिया गईं और वह बाइक को सड़क के किनारे से आगे ले जाने की कोशिश में वहां पहले से खड़े ट्रक को देख नहीं पाए और उससे वह जा टकराया। इससे बाइक में सवार पति-पत्नी सारू उरांव 31 वर्ष और उनकी पत्नी जयमंती कुमारी 29 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के जिंगी पंचायत अंतर्गत मकान्दू गांव निवासी बंधन उरांव के पुत्र और पुत्रवधू सारू उरांव 31 वर्षीय पत्नी जयमंती कुमारी 29 वर्षीया के रूप में की गई ह...