लोहरदगा, फरवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव 2026 में लोहरदगा नगर पर्षद क्षेत्र की महिलाओं की अहम भूमिका 23 फरवरी को मतदान में होने वाली है। नगर परिषद क्षेत्र में 43070 मतदाता हैं। इनमें 22043 महिला और 21027 पुरुष मतदाता हैं। यानी 1016 महिला मतदाता पुरुष के तुलना में अधिक है। ऐसे में शहर की महिलाएं शहर की सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका तय करेंगी। लोहरदगा के 23 वार्डों के लिए 46 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सबसे अधिक मतदाता वार्ड नंबर 11 में है। यहां 2562 मतदाता है। दूसरे नंबर पर 2497 मतदाता वार्ड सात में, वार्ड पांच में 2307 मतदाता हैं। इसके अलावा वार्ड 18 और वार्ड 19 में 2000 से अधिक मतदाता है। डेढ़ हजार से अधिक मतदाता वाला वार्डों में वार्ड एक, दो, तीन, चार, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 20, 21, 22 और 23 वार्ड है। सबसे कम मतदाता...