गिरडीह, सितम्बर 23 -- गिरिडीह। मौजा लोहपिट्टी की 6.58 एकड़ भूमि अंदर ही अंदर नए विवाद को सुलगा रही है, जो कभी भी विस्फोटक बनकर खूनी संघर्ष में बदल सकता है। तीन दिन पूर्व भी विवाद की भेंट चढ़ी यह भूमि खूनी संघर्ष में बदलने से बच गयी। हालांकि पचंबा पुलिस की पैनी नजर ने दोनों गुट को 24 घंटे के अंदर समझौता से विवाद को सलटाने के लिए मजबूर कर दिया। तब जाकर पुलिस चैन की सांस ली। हालांकि दोनों गुट एक-दूसरे को देख लेने की ठान चुके थे। एक गुट ने तो जेसीबी से खुलेआम खड़ी दीवार गिरा दी थी। इसकी जानकारी मिलने पर दूसरे गुट ने बिना देर किए उसके दफ्तर पर ही हमला बोल दिया। घटना के बाद करीब 10 घंटे तक पुलिस दोनों गुट को शांत कराने को लेकर परेशान रही। आखिर में पुलिस को तब राहत मिली जब दोनों गुटों के बीच कथित रुप से समझौता हो गया। विवाद बढ़ने से परेशान हैं ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.