हजारीबाग, जनवरी 13 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। पंजाबी समाज का प्रमुख लोकपर्व लोहड़ी बुधवार को पूरे उत्साह और उमंग के साथ गुरु गोविंद सिंह पार्क में मनाया जाएगा। शाम को दीवान गुरुद्वारा साहिब बिख्खे शाम साढ़े छह से एक घंटा सजाया जाएगा। पार्क में लोहड़ी सम्मेलन होगा। मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर घर-घर और बाजारों में खास चहल-पहल देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में मूंगफली, रेवड़ी, गजक, तिल से बने लड्डू और अन्य पारंपरिक पकवानों की दुकानों पर भीड़ जुटी रही। लोहड़ी को विशेष रूप से सर्दी के मौसम की विदाई और नई फसल के स्वागत का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने और आने वाले समय में समृद्धि की कामना का अवसर होता है। लोहड़ी पर्व किसानों के लिए भी खास महत्व रखता हैं। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.