बहराइच, जनवरी 13 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर भारत के पंजाब व हरियाणा में मकरसंक्रान्ति पर्व से एक दिन पूर्व संध्या पर मनाए जाने वाले लोहिड़ी पर्व को लेकर पंजाबी समुदाय में उमंग का माहौल है। मंगलवार की शाम लोहिड़ी पर्व पर पंजाबी समुदाय में जश्न का माहौल रहा। पंजाबी समुदाय के उन घरों में खासा उल्लास रहा। जहां इसी वर्ष किसी युवक की शादी हुई है या फिर पहले बच्चे का जन्म हुआ है। पंजाबी समुदाय में लोहिड़ी पर्व को फसल के पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व रवि की फसल से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा पंजाबी सूरमा व महिलाओं पर अत्याचारों का डटकर मुकाबला करने वाले दुल्ला भट्टी महानायक के गीतों की गूंज लोहिड़ी पर्व पर रही। मकर संक्रान्ति पर्व से एक दिन पूर्व पंजाबी समुदाय लोहिड़ी पर्व मनाता है। इस अवसर पर पंजाबी समुदाय के लोग लोहिड़ी पर्व पर शाम को एक...