गुड़गांव, जनवरी 11 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में लोहड़ी और मकर संक्रांति त्योहार के लिए बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रविवार को सदर बाजार की दुकानों में लोहड़ी और मकर संक्राति से जुड़ी चीजें लोग खरीदते देखे गए। ठंड के बावजूद रविवार को बाजार में रौनक थी। बाजारों में लगी दुकानों पर गुड़, तिल, गजक, मूंगफली, रेवड़ी, मुड़ी और चुड़ा का लड्डू भी खूब देखने को मिल रहा है। अब लोग लोहड़ी और मकर संक्रांति के लिए खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं। लोहड़ी-मकर संक्रांति के लिए तैयार बाजारों में दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल के मुताबिक इस बार सभी चीजों के दाम में इजाफा हो गया है। जो गजक और तिलकुट पिछले साल 200 से 250 रुपये किलो था। इस बार 300 रुपये से लेकर 350 रुपये तक हो गया है। उन्होंने बताया कि हमारे पास तिलकुट की अलग-अलग वैरायटी है जो 300 रुपये किलो तक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.