हरिद्वार, जनवरी 13 -- धर्मनगरी हरिद्वार में मंगलवार को लोहड़ी पर्व पर लोग पारंपरिक रंग में नजर आए। 'सुंदरिए मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो, ओ आ गई लोहड़ी वे, बना लो जोड़ी वे.' जैसे लोकगीतों की गूंज के बीच विभिन्न इलाकों में लोहड़ी जलाई गई। मंगलवार को शहर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। बच्चों ने घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी। सूर्यास्त के बाद गली-मोहल्ले और विभिन्न संस्थानों में लोहड़ी जलाने का सिलसिला शुरू हुआ। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों ने भांगड़ा-गिद्दा किया और एक-दूसरे के गले लगकर शुभकामनाएं दीं। शहर में कई जगह देर रात तक लोग डीजे और ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए। युवतियों ने पंजाबी लोकगीतों पर गिद्दा, जबकि युवाओं ने भांगड़ा प्रस्तुत कर माहौल को उत्साह से भर दिया। जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने भी मनाई लोहड़ी चंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.