वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वोटों की चोरी और हेराफेरी की गई। केंद्र में सरकार इसी बूते बनी। लहुराबीर स्थित अपने आवासीय कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अजय राय ने कहा कि पिछला लोकसभा चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मजाक बनकर रह गया। फर्जी वोटिंग, मतदाता सूची में हेरफेर और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से चुनाव परिणाम को भाजपा के पक्ष में जबरन मोड़ा गया। उन्होंने कहा कि संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जो सबूत पेश किए हैं, वह पुख्ता हैं। भाजपा के इशारे पर काशी में भी संगठित तरीके से मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़े गए। बाहरी राज्यों के लोगों से वोट डलवाए गए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.