रांची, फरवरी 24 -- राहे, प्रतिनिधि। झालसा के निर्देश पर न्याय आयुक्त सह अध्यक्ष जिला विधिक प्राधिकार के मार्गदर्शन पर प्रखंड के लोवाहातू पंचायत भवन में जस्टिस ऑन बिल मोबाइल वैन टूर जागरुकता कार्यक्रम के तहत विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा के अधिवक्ता शिवानी सिंह, पीएलवी जगदीश महतो, सुभाष चंद्र महतो, दिलखुश महतो, पुष्पा देवी, संजय भगत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में दुष्कर्म पीड़ित मुआवजा, मोटर वाहन दुर्घटना, मुआवजा दिलाने की जागरुकता पर अधिक फोकस किया गया। ग्रामीणों को कैसे निःशुल्क विधिक सेवा मिले इसकी जानकारी दी गई। बाल विवाह, बाल मजदूरी, शिक्षा के अधिकार, विशेष लोक अदालत, डायन बिसाही और भूमि अधिग्रहण आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों के बीच कानूनी जानकारी की पुस्तिका, पंफलेट और लिफलेट आदि का वितरण किया गया। लो...