जमशेदपुर, अगस्त 2 -- लोयोला स्कूल टेल्को के विद्यार्थियों ने सीआईएससीई रीजनल चैंपियनशिप में चमक बिखेरी है। इसमें कौशिकी कुमारी (अंडर-14) ने 42-46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इसी तरह निशु उरांव (अंडर-14) को 24-26 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। इसी तरह शान मुर्मू (अंडर-14) को 38-40 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया है। ईमोन मित्रा -(अंडर-14) को 44-46 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया है। शंभवी मिश्रा (अंडर-17) की 66-70 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया है। ये सभी पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर अपना प्रदर्शन करेंगे। स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेताओं को और उनके प्रशिक्षक कार्तिक को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.