रांची, दिसम्बर 22 -- रांची। लोयोला कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्राओं, साक्षी प्रिया और शाइनी राज ने क्लैट-2025 में सफलता हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। प्रधानाचार्या पी. साहा और सभी शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रधानाचार्या ने कहा कि यह सफलता छात्राओं के कठिन परिश्रम, अटूट अनुशासन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कानून के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.