रांची, जनवरी 30 -- खूंटी, संवाददाता। शहर के लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खूंटी डायोसिस के बिशप विनय कंडुलना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मुख्यालय डीएसपी अखिल नितीश कुजूर विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत ध्वजारोहण एवं आकर्षक मार्च-पास्ट से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया, जिससे पूरा परिसर खेल उत्सव में तब्दील हो गया। मुख्य अतिथि बिशप विनय कंडुलना ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल बच्चों के जीवन मे...