धनबाद, दिसम्बर 23 -- लोयाबाद। लोयाबाद क्षेत्र में रविवार को तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। पुटकी डीवीसी में 33 हजार केवीए के ब्रेकर में आए फॉल्ट को इस संकट की मुख्य वजह बताई जा रही है। डीवीसी द्वारा मरम्मत कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार शनिवार को डीवीसी कर्मी दिनभर पेट्रोलिंग करते रहे, रविवार को भी फॉल्ट की तलाश और उसे दुरुस्त करने का काम चलता रहा। लगातार तीन दिनों से अंधेरे में रह रही करीब एक लाख की आबादी गंभीर परेशानी से जूझ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.