हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 18 -- बिहार में बड़ी संख्या में लड़कियां उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए लोन ले रही हैं। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के आंकड़े बताते हैं कि पिछले छह वर्षों में एक लाख 25 हजार लड़कियों ने लोन के लिए आवेदन किया है। यह संख्या कुल प्राप्त आवेदनों का 30 प्रतिशत है। राज्यभर में अगस्त, 2018 से अब तक इस योजना में कुल चार लाख 26 हजार लोन के आवेदन प्राप्त हुए हैं। ये लड़कियों सभी जातिवर्ग की हैं। इनमें सर्वाधिक 52 हजार 200 से अधिक लड़कियां ओबीसी की हैं। वहीं, सामान्य वर्ग की 35 हजार 200, हजार 800, ईबीसी की 22 हजार 800 और एससी की 12 हजार 700 लड़कियों के लोन स्वीकृत हुए हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग की 1266 लड़कियों ने आवेदन किया है। प्रति विद्यार्थी दो लाख 96 हजार के लोन स्वीकृत हुए हैं। कुल 4.26 विद्यार्थियों के लिए 11 हजार 59 ...