बागपत, जून 17 -- विकलांग कल्याण सेवा समिति के बैनर तले दिव्यांगजनों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए अपनी समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि 23 मई से 2 जून तक आरसीटीआई द्वारा मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया था, जिसमें दो लाख रुपये तक का लोन दिलाए जाने का आश्वासन मिला था। लेकिन जब दिव्यांगजन लोन के लिए बैंक पहुंचे, तो बैंक प्रबंधकों ने साफ इनकार कर दिया। इसके अलावा कई दिव्यांगों की पेंशन महीनों से रुकी हुई है, और विभाग द्वारा हर बार अगली तारीख का झांसा देकर लौटा दिया जाता है। योजनाओं की जानकारी भी समय पर नहीं दी जाती, जिससे जरूरतमंद लाभ से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने डीएम से कार्यवाही किए जाने की मांग की। समिति के सदस्यों में गुलफान, कपिल, देवी शरण, नीतू तोमर, सोमपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.