मैनपुरी, मार्च 17 -- एसपी को शिकायती पत्र देने पहुंची महिला ने गांव के ही दो युवकों पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत की है कि आरोपी उसे बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर गांव से मैनपुरी ले आए। आरोपियों ने बाद में दबाव बनाकर पति और ससुर के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया, जबकि उसके पति और उसके ससुर निर्दोष हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने सोमवार को कलक्ट्रेट आकर एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया और आरोप लगाया कि 2 फरवरी को ग्रामवासी दो युवक बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर उसे गांव से मैनपुरी ले आए। जहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे चार घंटे तक बेहोश रखा और उसके साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। जब उसे होश आया तो आरोपी उसे मारने की धमकी देकर बिछवां थाने ले गए और पति व ससु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.